लालगंज मंडल भाजपा की बैठक संपन्न

22116

लालगंज, रायबरेली। जिला संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज मंडल की बैठक शांति उत्सव लाल में संपन्न हुई जिसमें बोलते हुए मंडल प्रभारी जेपी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की मतदाता सूची का कार्यक्रम शुरू हो गया है।

सभी कार्यकर्ता बीएलओ से संपर्क कर बूथो पर पहुंचकर मतदाता बनवाने में अपना सहयोग प्रदान करें। भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक सुशील शुक्ला ने कहा कि आज रविवार को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात हर हाल में सुनी जाए और उसकी फोटो वहीं से सरल ऐप पर भेजी जाए।

भाजपा महामंत्री मनोज अवस्थी ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि आगामी दो नवंबर को लखनऊ के बांगला बाजार में अनुसूचित वर्ग के लोगों का सम्मेलन होना है जिसमें प्रत्येक बूथ से पांच-पांच लोगों का पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने सभी बूथों के लिए मतदाता सूची का वितरण किया और बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बीके सिंह ,सुनील मिश्रा , बबलू पांडे, श्याम दीक्षित,बच्चा लाल,मुन्नीलाल बाजपेई, संजय बाजपेई, ज्योतिरेंद्र मिश्रा,बबलू तिवारी, राधेश्याम गुप्ता ,मंटू बाजपेई, राहुल सिंह,रमेश प्रजापति, राकेश सिंह, शीतला सविता, श्रीधर तिवारी, अविनाश सिंह, दिवाकर सिंह, रामू गुप्ता ,संतलाल साहू ,उदय नारायण बाजपेई, विमल धानुक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 22.1K views
22.1K views
Click