लोडर की चपेट में आई महिला ज़ख्मी

17034

रायबरेली। लोडर की टक्कर लगने से गिरी बाइक सवार अधेड़ महिला ट्रक के पहियों की चपेट में आ गयी जिससे उसके दोनो पैर गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

घटना कस्बे से सटे सुखई का पुरवा स्थित पराग डेरी के पास की है। पूरे कुम्हारन मजरे कुशमहुरा निवासी सरस्वती (50)पत्नी दुर्गा प्रसाद अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठ घर को जा रही थी अचानक बगल से आ रहे एक लोडर की टक्कर बाइक से हो गई।

जिससे बाइक पर बैठी महिला गिर गयी और बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछली पहियों के नीचे उसके पैर आ गये। जिससे उसके पैर गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं मौके से लोडर फरार हो गया परन्तु ट्रक को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 17K views
17K views
Click