वरदान साबित हो रही एसडीएम के प्रयास से शुरू हुई ग्राम एंबुलेंस सेवा

4258
_20200404_002439

रायबरेली। कोरोना महामारी को देखते हुए उप जिलाधिकारी की अपील पर लोगों ने सरकारी संसाधनों के अलावा अपनी ओर से ग्राम एम्बुलेंस सेवा शुरु की है। महराजगंज उप जिलाधिकारी विनय सिंह के इस अनोखे प्रयास से कई गावों में एम्बुलेंस सेवा शुरू हो चुकी है। 108 व 102 की एम्बुलेंस सेवा व्यस्तता में होने पर यह उनकी सहायक के रूप में काम करेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध होगी। महराजगंज के अटेरहता, जमुरावां, मुरैनी, सहित कई गावों में लोंगो ने खुद की यह सेवा शुरू कर दी है। इस अनोखी पहल के लिए उपजिलाधिकारी विनय सिंह ने ग्राम प्रधानों से बात की और सभी की रजामंदी के बाद इसकी शुरुआत भी हो गई।

निस्संदेह उपजिलाधिकारी की यह पहल काबिले तारीफ है। जिस तरह से इसमें समाज का सहयोग मिला है, वह लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। उप जिलाधिकारी के प्रयास से शुरू हुई ग्राम एंबुलेंस सेवा मील का पत्थर साबित होगी।उपजिलाधिकारी विनय सिंह का कहना है कि ग्राम एम्बुलेंस सेवा से लोगो को त्वरित लाभ होगा। ग्राम एंबुलेंस की शुरुआत में समाज का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। जमुरावां प्रधान दयाशंकर, मुरैनी प्रधान प्रतिनिधि रामबरन यादव तथा अतरेहटा प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने उपजिलाधिकारी की इस पहल पर खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया।

4.3K views
Click