रायबरेली। कस्बा स्थित संविलियन विद्यालय महराजगंज का सपोर्टिव सुपर विज़न करने पहुंची जिले की एस. आर. जी. टीम ने विद्यालय में कक्षावार पठन पाठन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिले से आए एस आर जी राजवंत सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रार्थना सभा स्थल पर पहुंच कर छात्रों से पाठ्यक्रम पर चर्चा की गई। इसके उपरांत कक्षा 6 में सहायक अध्यापिका सोनम चौधरी के साथ गणित विषय का स्पोर्टिव सुपर विज़न किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रमेश बहादुर, उमेश गुप्ता, संतोष कुमार, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
- अशोक यादव एडवोकेट
👁 21.8K views
21.8K views
Click


