महराजगंज रायबरेली , लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष पद पर कस्बा निवासी विवेक पांडेय का मनोनयन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने मुंह मीठा करा संगठन को क्षेत्र में मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय को पूर्व विधायक रामलाल अकेला,चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, राजाराम त्यागी, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, जनमेजय सिंह, सरदार फतेह सिंह, सूर्यप्रकाश वर्मा, शिवशंकर शुक्ला, सभासद विनीत वैश्य, धर्मेंद्र वर्मा सहित दर्जनों भाजपाईयों ने बधाई दीं।
रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट
विवेक पांडेय बनें नए भाजपा मण्डल अध्यक्ष
👁 19.8K views
19.8K views
Click


