शेल्टर होम में व्यवस्थाएं रखें दुरस्त: डीएम

17506

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडे तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने आज शेल्टर होम राजकीय तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी करबी अश्विनी कुमार पांडे तथा तहसीलदार दिलीप कुमार को निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति बाहर से आ रहे हैं उनका शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा भोजन पानी आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं । उन्होंने यह भी कहा कि कल आंधी तथा बरसात से जो टेंट पानी से भीग गया है उसको तत्काल बदलवा दिया जाए ताकि लोगों को बैठने में कोई समस्या ना उत्पन्न हो।

इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट शकील अहमद खान, विद्यालय में नामित अधिकारी अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार यादव सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।

👁 17.5K views
17.5K views
Click