संदिग्ध परिस्थितियों में विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष के बेटे का हुआ अपरहण

25064

सलोन रायबरेली।विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियो में अपहरण कर लिया गया।बेटे के गायब होने की खबर पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।हिन्दू नेता की तहरीर पर पुलिस ने रइस चिकवा समेत छे लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया है।कोतवाली अंतर्गत सलोन देहात निवासी संजय तिवारी विश्वहिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष है।शनिवार दोपहर से उनका लड़का निखिल तिवारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया।संजय तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर लगभग दो बजे उनका लड़का घर से सलोन जाने के लिए निकला था। लेकिन घर ना पहुचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। रिश्तेदारो और लड़के के मित्रो के यहाँ खोजबीन की की गई लेकिन कोई सुराग नही लगा।आरोप लगाया है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पडोस के रहने वाले राजेश पटेल और विपक्षी रईस चिकवा समेत चार लोगों से जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर लडाई झगडा हुआ था। जिसमें इन लोगो ने मुझे व परिवार को जान से मरवा देने, गायब करवा देने की धमकी दी थी।वर्षो पूर्व भी इसी जमीन सम्बन्धी मामले में विवाद हो चूका है। पुरानी रंजिश के तहत, इन लोगों में मेरे लड़के का अपहरण कर, गायब करबा दिया है।कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर राइस चिकवा समेत चार लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।लड़के की तलाश मे पुलिस जुटी हुई है।आरोपो की जांच भी की जा रही है।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 25.1K views
25.1K views
Click