संदिग्ध हालात में लगी गोली, गंभीर

18960

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमना निवासी एक युवक को शनिवार की रात संदिग्ध हालत में गोली लगने पर सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक होने के चलते उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम रमना निवासी महेंद्र यादव उम्र 26 वर्ष को को शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे संदिग्ध हालत में गोली लग गई जिस पर उसके परिजनों ने उसे आनन-फानन सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी राजेश त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

अपडेट

👁 19K views
19K views
Click