सनसनी : नलकूप में बाहर मिली किसान की लाश

21279
vlcsnap-2020-05-03-11h33m08s191
सोहन हत्या कांड की जाँच करती पुलिस

कौशाम्बी| चरवा थाना क्षेत्र में चरई गांव में रविवार को एक किसान की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। किसान गांव में बाहर बने नलकूप में सो रहा था।  सुबह परिजन खाना लेकर नलकूप पहुंचे तो घटना की जानकारी हुयी। हत्या के बाद से गांव में हड़कंप का माहौल है। सूचना पर स्थानीय पुलिस व् अफसरों ने मौका मुआइना किया है। एसपी ने घटना के खुलासे का जल्द दावा किया है। 

 
मिली जानकारी के अनुसार सोहन लाल पाल (42) पुत्र फगुहार बीती रात रोज की तरह खाना खाकर खेत में बने नलकूप पर सोने चला गया। सुबह सोहन अपने घर नहीं पंहुचा। परिवार के लोग खाना लेकर नलकूप पहुंचे। नलकूप के बाहर बिखरा खून देख परिजन सकते में आ गए। आगे जाकर देखा सोहन की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। सोहन की हत्या किसी ने धारदार हथियार से कर दी थी। परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है। परिवार के लोगो ने गांव के ही हीरा लाल व् जवाहिर लाल पर हत्या का शक जाहिर किया है। 
मृत सोहन के बेटे जीतलाल का आरोप है कि गांव में एक दिन पहले एक बोरी गेहू की चोरी की घटना हुयी थी। जिसमे उसके पिता ने चोरी करने वाले लोगो का नाम उजागर किया था। इसी की खुन्नस में उसके पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। 
 
एसपी अभिनंदन का कहना है, उन्होंने फील्ड यूनिट व् डॉग स्क्वयार्ड के साथ घटना स्थल का मुआइना किया है। मृत शख्स सोहन की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। परिवार के लोगो की शक के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा। 
👁 21.3K views
21.3K views
Click