समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन ने एसडीएम से की मुलाकात

20456

लालगंज (रायबरेली) , राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को नवदीप शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। संगठन ने कस्बे में लगने वाले भीषण जाम और उससे लोगों को हो रही परेशानियों के संबंध में जानकारी देकर समस्या के निस्तारण के लिए आग्रह किया। श्री सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संस्था के संरक्षक कैप्टन राकेश बहादुर सिंह, कैप्टन तेज बहादुर सिंह, अशोक सिंह, सौरभ त्रिवेदी, अमरेन्द्र शर्मा, संतोष पांडेय सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

👁 20.5K views
20.5K views
Click