समाज सेविका लीलावती मिश्र का 85 वर्ष की आयु में निधन

21085

प्रतापगढ़। समाज सेविका लीलावती मिश्र सेनानी पत्नी स्वर्गीय चंद्र दत्त सेनानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आज सायंकाल लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में लगभग 85 वर्ष की आयु में परम पद हो गया।

अपने पीछे आप शिव प्रकाश मिश्र सेनानी पुत्र पुत्र वधू सिंधुजा मिश्रा सेनानी पूर्व अध्यक्ष कॉपरेटिव बैंक पुत्री श्रीमती जनलक्ष्मी सेनानी एडवोकेट लखनऊ हाई कोर्ट सुपौत्र प्रथमेश सेनानी उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति सेनानी उनके पुत्र एवं पुत्री सहित भरपूर परिवार को त्याग कर भगवान के परमधाम को पधारी।

दास एवं नारायणी रामानुज दासी के ऊपर सदैव उनकी कृपा रहती थी। शत शत नमन विनम्र श्रद्धांजलि ठाकुर जी से दास की प्रार्थना है भगवान श्री जगन्नाथ जी अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कीजिए। पार्थिव शरीर रात्रि में 12:00 बजे पलटन बाजार प्रतापगढ़ के निवास पर आ रहा है। 6 अप्रैल को प्रातः 9:00 रसूलाबाद के लिए जाएगा जहां दोपहर में 12:00 बजे आपका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 21.1K views
21.1K views
Click