सर्पदंश से महिला की मौत

37950

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे दरोगिन मजरे लोदीपुर उतरावाँ गांव निवासिनी राजेश्वरी पत्नी सुबोध कुमार उम्र लगभग 34 वर्ष घर पर सो रही थी। तभी सांप ने डंस लिया।

उसे गंभीर दशा में इलाज के लिए नजदीक सरकारी अस्पताल पहुचाया गया जहाँ डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान राजेश्वरी की मौत हो गयी।

मृतक के तीन बच्चे प्रशांत कुमार, प्रभात, हर्ष सहित घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 38K views
38K views
Click