लालगंज(रायबरेली)!लालगंज पुलिस द्वारा बीते मंगलवार को ट्रक संख्या यूपी 42 बीटी 2545 से डलमऊ तिराहे के पास एक्सीडेंट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विकास कुमार पुत्र रामलखन नि. शोभवापुर थाना लालगंज की मृत्यु हो गयी थी!जिसके संबंध में स्थानीय थाना में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था!वहीं लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक व चालक जुनैद अहमद (28 वर्ष) पुत्र अकबाल अहमद निवासी खेमऊ थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई!वहीं अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सुनील कुमार,आरक्षी भूपलाल व आरक्षी मुकुल चौधरी थाना लालगंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई! रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
साइकिल सवार छात्र को कुचलने वाला डंपर चालक हुआ गिरफ्तार
👁 27.2K views
27.2K views
Click


