सामुदायिक रसोई से हुआ खिचड़ी वितरण

38453

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड़ ( महोबा ) तहसील में चल रही सामुदायिक रसोई द्वारा नगर में खिचड़ी का वितरण किया गया। ई रिक्शा के माध्यम से नगर के विभिन्न मुहल्लों में स्वयं उपजिलाधिकारी मो. अवेश, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अवध सिंह द्वारा किया गया जिसमे जसोंदीपुरा, ढिमडोरा कठवरिया सहित एक दर्जन मुहल्लों में खिचडी वितरण किया गया। जिसकी लोगों द्वारा काफी सराहना की गई। उपजिलाधिकारी मो. अवेश ने बताया कि प्रतिदिन लोगो को रुचि के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। तहसील प्रशासन के जिम्मेदारों द्वारा स्वयं रुचि लेने से वितरण सही हो रहा है और भोजन सामग्री की क्वालिटी भी अच्छी होती है जिसके कारण लोगो द्वारा प्रशंशा की जा रही है। जो लोग पका हुआ भोजन नहीं ले सकते उन्हें 5 किलो आटा व 2 किलो दाल चावल का पैकेट मुहैय्या कराया जा रहा है। प्रशासन का एक ही उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूख से परेशान न हो।

👁 38.5K views
38.5K views
Click