सार्वजनिक स्थान पर हारजीत की बाजी लगा रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

15226

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद में अवैध जुंआ एवं सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में सत्यम अपर पुलिस अधीक्षक व दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कबरई वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम के उ0नि0 प्रशान्त दीक्षित के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगा कर जुआ खेल रहे 8 अभियुक्तगणों को मछली मण्डी के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

जिनकी जामा तलाशी से 1,700 रुपये, मालफड 13,750 रुपये व 52 ताश पत्ते बरामद हुये, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम रमाकान्त सोनी पुत्र सीताराम सोनी उम्र 43 वर्ष निवासी मु0 आजाद नगर थाना कबरई, श्यामलाल पुत्र मुन्नीलाल उम्र 44 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर थाना कबरई, अजय कुमार नामदेव पुत्र कालका प्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी मु0 इन्द्रानगर थाना कबरई, पप्पू पुत्र द्रिगपाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी मु0 राजीवनगर थाना कबरई, सतीस कुशवाहा पुत्र रामजीवन उम्र 23 वर्ष निवासी मु0 भगत सिंह नगर थाना कबरई, संजय नामदेव पुत्र प्रेमनारायण उम्र 27 वर्ष निवासी मु0 आजादनगर थाना कबरई, शिवमूरत सेन पुत्र रामलखन उम्र 44 वर्ष निवासी मु0 इन्द्रानगर थाना कबरई, ऐहसान पुत्र मुन्ना उम्र 24 वर्ष निवासी मु0 विशाल नगर थाना कबरई बताए है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 15.2K views
15.2K views
Click