सिल्ट सफाई में लापरवाही से टूटी भगवतपुर माइनर,10 बीघा गेहूं जलमग्न

45893

परशदेपुर, रायबरेली-परशदेपुर क्षेत्र के डीह रजबहा से निकली भगवतपुर माइनर शुक्रवार रात निनावां गांव के पास कट गई। इससे किसानों की लगभग दस बीघा गेहूं की फसल पानी में डूब गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर किसानों में हड़कंप मच गया।
किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद पुआल और अन्य साधनों की मदद से कटी हुई पटरी को अस्थायी रूप से बांधकर पानी का बहाव रोका। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग द्वारा कराई गई सिल्ट (गाद) सफाई केवल खानापूर्ति तक सीमित रही। समय पर और समुचित सफाई न होने के कारण नहर में पानी का दबाव बढ़ा और पटरी टूट गई, जिससे खेतों में पानी भर गया।इस घटना में किसान भूपेन्द्र सिंह, अमर बहादुर, आनंद सिंह, राजेन्द्र कुमार, रामलाल सहित कई किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसानों का कहना है कि यदि नहर की सही तरीके से सिल्ट सफाई कराई जाती, तो यह नुकसान टाला जा सकता था।किसानों ने प्रशासन से नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा देने, दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नहर की स्थायी मरम्मत और नियमित निगरानी की भी मांग की गई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 45.9K views
45.9K views
Click