सैनिक के घर से लाखों रुपए के आभूषण चोरी

39931

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली) । क्षेत्र के आदर्श नगर मजरे गोविंदपुर वलौली गांव निवासी एवं सैनिक के घर से चोरों ने लाखों रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवर तथा कीमती सामान गायब कर दिया। सैनिक को चोरी की खबर लगी तो वह पैत्रक गांव से घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।उक्त मोहल्ले में सरेनी थाना क्षेत्र के मड़ई खेड़ा मजरे समोधा थाना सरेनी निवासी मूलचंद्र पुत्र रामआसरे ने घर बनवा रखा है। 3 जुलाई को वह परिजनों के साथ आवश्यक कार्य वश घर पर ताला बंद कर अपने गांव गया था। घर में ताला लटकता देख चोरों ने उसे अपना निशाना बनाया और कमरो में लगे ताले तोड़ते हुए अंदर रखे बख्षे आदि के ताले तोड़ दिए। मूलचंद्र का कहना है कि चोरों ने लगभग 12 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण गायब किए हैं। मामले की शिकायत पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मामले का मुकदमा दर्ज नही हुआ था।

👁 39.9K views
39.9K views
Click