सैल्यूट: अपनी बीमारी भूल जनसेवा की निभाई कसम

21196

सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली के इंचार्ज प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन की बुखार के चलते रविवार अचानक तबियत खराब हो गई।उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।लगभग पांच बोतल गलूकोज चढ़ने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।लेकिन मंडला आयुक्त मुकेश मेश्राम और आईजी एसके भगत के आने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन हाथ मे वीगो किट लगाए अपनी ड्यूटी पर मुस्तेद हो गए।और बाइक से ही क्वारंटाइन सेंटर पहुँच गये जहा कमिश्नर साहब को निरीक्षण करना था।हाथ में वीगो किट लगाकर कोतवाल को डयूटी करते देख लोगो ने कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा की। हालांकि शायद उच्चाधिकारियो की नजर उनके हाथों की तरफ नही पड़ी।जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात कोतवाल बृजमोहन की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उपनिरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने उन्हें रविवार की सुबह कस्बे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर अतुल की देखरेख में उनका इलाज चला और लगभग पांच बोतल गलूकोज की बोतल उनके शरीर मे चढ़ाई गई तब जाकर उन्हें थोड़ा आराम मिला। देर शाम उन्हें अस्पातल से आराम करने की सलाह के साथ डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन सोमवार की सुबह उच्चाधिकारियो के आने की भनक पर सलोन कोतवाल बृजमोहन हाथ मे वीगो किट लगाए मोटर साइकिल से अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गये।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 21.2K views
21.2K views
Click