स्वस्थ जीवन के लिए निरन्तर योगाभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें

18301

मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया योग ।

रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बाँदा— अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुए मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मण्डल ने व जिलाधिकारी बाँदा ने अपने कैम्प आवास में पत्नी के साथ योगाभ्यास किया ।

गौरतलब है कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और वैश्विक महामारी कोविड को दृष्टिगत रखते हुए मण्डल के मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने अपनी पत्नी विजया सिंह के साथ अपने आवास पर योग किया वही जिलाधिकारी बाँदा आनन्द कुमार सिंह ने पत्नी सीमा सिंह के साथ अपने कैम्प आवास में योग के साथ घर पर रहे और योग करे कि थीम पर योगाभ्यास किया । वही मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए निरन्तर योगाभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है । वही जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जनपद वासियों से अपील किया कि स्वस्थ्य जीवन के लिए निरंतर योगाभ्यास को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। क्योंकि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक,’मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। और हमारी बदलती जीवन शैली में यह चेतना बनकर हमें….

👁 18.3K views
18.3K views
Click