हजारों शिव भक्त कावंड़ियों ने भंडारे में चखा प्रसाद

40047

फुरसतगंज अमेठी

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा तपेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए डलमऊ जल भरने गए शिव भक्त कावंड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में कावंड़ियों ने प्रसाद चखा। क्षेत्र के ऊसरहा बाबा चौराहे पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन शुक्ला द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

जहां शिव भक्त कावंड़ियों के लिए विशेष प्रकार की व्यवस्था की गई। वहीं भंडारे में प्रसाद के रूप पूड़ी, छोला, चावल,नुकती आदि वितरण किया गया वहीं कावंड़ियों के अलावा अन्य शिव भक्त तथा राहगीरों ने भी जमकर भंडारे में प्रसाद चखा, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने भी भंडारे में पहुंच कर शिव भक्तों और कावंड़ियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया वहीं प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत शिव भक्त कावंड़ियां बाबा तपेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए निकल पड़े । वहीं इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन शुक्ला,इन्द्र प्रसाद श्रीमाली,समर बहादुर यादव, पप्पू मिश्रा, बब्बू शुक्ला तथा क्षेत्र के समस्त गणमान्यजन तथा हजारों की संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।

शैलेश नीलू रिपोर्ट

👁 40K views
40K views
Click