प्रतापगढ़। दिनांक 30.03.2023 को थानाक्षेत्र लीलापुर के ग्राम गाबी महुआवन थाना लीलापुर में दो पक्षो में की गई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने संबंधी प्रकरण मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लीलापुर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2023 धारा 147,148,149,323,504, 506,307,302 भादवि बनाम 05 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें पूर्व में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आज दिनांक 05.04.2023 को थाना लीलापुर के प्र0नि0 सुभाष कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखविर की सूचना पर देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित,वारण्टी अभियुक्त/ विवेचना के दौरान अभियोग उपरोक्त से संबंधित 01 अन्य वांछित अभियुक्त अबुतालिब पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम गाबी महुआवन थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के मोहनगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- अबुतालिब पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम गाबी महुआवन थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस टीम– प्र0नि0 सुभाष कुमार यादव मय हमराह थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़।
- अवनीश कुमार मिश्रा