हमीरपुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय लूट गैंग का किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

21034

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर । अभी तक कई जनपदों में दे चुके हैं लूट की वारदातों को अंजाम अवैध असलहा लूट किया गया सामान व नगद कैश बरामद, सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे एक फरार।

मामला जनपद हमीरपुर के मौदहा का है जहां पर पिछले पिछले महीने की 28 तारीख को ट्रक चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर स्कार्पियो सवार फरार हो गए थे, जिसको लेकर मौदहा कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया गया था,पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने इसके लिए स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम बनाकर अनावरण के लिए लगाई थी, जिस पर पुलिस ने कुशल अनावरण करते हुए सात लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया, आरोपियों ने कई जनपदों में अपना कहर मचा रखा था, कानपुर,कानपुर देहात, जनपद हमीरपुर, जनपद जालौन, जनपद महोबा, में कई लूट की वारदातों को अंजाम दें चुके हैं आरोपी आपको बता दें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन सात लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से भारी मात्रा में अन्य जनपदों का भी लूटा हुआ सामान बरामद हुआ, मौदहा में लूट के दौरान लूट की रकम मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है और इनके पास से अवैध असलहा भी पुलिस ने बरामद किए हैं, जबकि एक जाबिद नाम का व्यक्ति फरार हो गया, जो गैंग का लीडर है, पुलिस उसको पकड़ने के लिए दविश दें रही है, आपको बता दें कि घटना को अंजाम देकर सुकून की जिंदगी जी रहे थे लुटेरे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से उस स्कॉर्पियो को भी जप्त कर लिया है जिस को साथ ले जाकर यह घटना को अंजाम देते थे।

👁 21K views
21K views
Click