होमगार्ड को गंगा में धकेलने वाले दोनों अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे चढ़े

31952

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कल्यानी घाट पर नवदुर्गा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम स्थल के पास थाना ऊंचाहार से होमगार्ड रामनरेश ड्यूटीरत थे, जो कि लोगों को गंगा नदी में बहाव अधिक होने के कारण गंगा नदी में जाने से रोक रहे थे।

इसी दौरान लवकुश कुमार पुत्र फूलचन्द्र, सतीश कुमार पुत्र सालिकराम, जयकरन पुत्र गुलाब निवासी गण ग्राम खन्धारीपुर मजरे जब्बारीपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड से बहस करने लगे और उन्हें गंगा नदी में धकेल कर गिरा दिया।

मौके पर मौजूद अन्य पुलिस बल द्वारा ड्यूटीरत होमगार्ड को सकुशल बाहर निकाला गया। इस मामले में लवकुश कुमार, सतीश कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त जयकरन मौके से भागने में सफल रहा।

इस संबंध में वादी होमगार्ड रामनरेश की तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-596/2022 धारा 332/353/307/504/506 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त गण 01. लवकुश कुमार पुत्र फूलचन्द्र , 02. सतीश कुमार पुत्र सालिकराम निवासी गण ग्राम खन्धारीपुर मजरे जब्बारीपुर थाना ऊंचाहार रायबरेली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

रिपोर्ट – अनुज मौर्य

👁 32K views
32K views
Click