वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
लालगंज, रायबरेली। क्षेत्र के पिलखा गांव में सोमवार रात लगभग 10:00 बजे अचानक गांव में विशालकाय अजगर देखा गया जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
आनन-फानन में वहीं लोगों की सूचना पर डलमऊ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घंटों कड़ी मशक्कत किया तब जाकर विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किया उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और चैन की नींद सोए।
- संदीप कुमार फिजा
👁 17.4K views
17.4K views
Click


