अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप

21708

लालगंज-रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव के पास झाड़ियों में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया ग्रामीणों व किसानों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया किसानों ने बताया की फसलों की रखवाली करने के लिए दिन-रात आना जाना लगा रहता है। डर सा बना रहता है। वन विभाग को सूचना दी गई मौके पर पहुंची वन विभाग की रेसक्यू टीम वनरक्षक विजय चौधरी ने बताया कि टीम मौके पर गई थी।परन्तु मौके पर सांप नहीं मिला ग्रामीणों ने बताया कि रेस्क्यू टीम देर से आने की वजह से पास कि झाड़ियों में सांप चला गया गांव के ही मुरलीधर गौड रामचरन यादव रामकृष्ण निर्मल दिनेश शुक्ला लल्ला यादव सुशील गौड़ मोहित अखिलेश नवल किशोर ने बताया कि अजगर किसी पक्षी या जानवर का शिकार करने की फिराक में था।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 21.7K views
21.7K views
Click