अज्ञात कारणों से लगी आग में दो गायें झुलसी, समूची गृहस्थी जलकर खाक

39096
IMG-20200322-WA0205

आग लगने से गांव में मची अफरा-तफरी

रायबरेली। शनिवार की बीती रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भी गांव में अज्ञात कारणों से खरफूस से बनी झोपड़ी में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जिसकी चपेट में आकर दो गाये गम्भीर रूप से झुलस गई। वहीं हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक शानिवार की बीती रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव में भगीरथ गौतम पुत्र स्व. गंगा राम गौतम की खरफूस से बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। जिससे झोपड़ी में बंधी दो गाएं बुरी तरह से झुलस गयी।वहीं झोपड़ी में रखा हजारों की कीमती का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित भागीरथ गौतम ने बताया कि झोपड़ी में रखी उसकी साइकिल ट्राली, पानी का इंजन व अन्य समान जल गया । भगीरथ ने बताया कि शानिवार को वो ढोढवापुर गांव निमंत्रण में गया था,घर पर सिर्फ महिलाएं थी। आग की सूचना पर जब वो घर पहुंचा तो झोपड़ी सहित समूची गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी, वहीं गाये तड़प रही थी। जिसने बताया कि जल्द ही 40 हजार रुपए की  जर्सी गाय खरीदी थी। जो बच्चा देने वाली ही थी।

👁 39.1K views
39.1K views
Click