अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

18014

रायबरेली। मील एरिया थाना क्षेत्र के एफसीआई स्थित रायबरेली- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर एम्स जा रहे साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया,जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी जीवन प्रकाश मौर्य पुत्र आनंदी लाल माँ के इलाज हेतु पर्चा बनवाने आज शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे एम्स जा रहा था,तभी रायबरेली- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एफसीआई के पास ओवरब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।जिससे युवक की मौत हो गयी।

जीवन प्रकाश माता पिता का इकलौता सहारा था।माँ बीमार रहती थी,उन्ही के इलाज के लिए पर्चा बनवाने वह एम्स जा रहा है।पर्चा बनवाने के बाद वह मां को इलाज के लिए बुलाता ,लेकिन उसके पहले होनी को कुछ और ही मंजूर था।
जब परिजनों को जानकारी हुई तो सभी अस्पताल पहुँचे।पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

रिपोर्ट-अनुज मौर्य

👁 18K views
18K views
Click