अटल जी की जयंती के उपलक्ष में कविकुल की काव्य गोष्ठी 26 दिसंबर को

14187


प्रतापगढ़। “कविकुल चला गांव की ओर” के क्रम में एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र में साहित्यिक संस्था कविकुल के तत्वावधान में आगामी 26 दिसंबर 2020 शनिवार को दिन में 12:00 बजे से भारत रत्न से विभूषित, यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के उपलक्ष में विचार/ काव्यगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता/ साहित्यकार पंडित राम सेवक त्रिपाठी प्रशांत के लालगंज तहसील के ब्लॉक लक्ष्मणपुर के ग्राम कटरा छात्रधारी (दूल्हे पुर) स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में साहित्यानुरागी श्रीमती सिंधुजा मिश्रा सेनानी, शिक्षाविद डॉक्टर शक्ति कुमार पांडे एवं उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज श्री आर् एन यादव सहित जनपद के तमाम वरिष्ठ साहित्यकारों व साहित्यप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।
कविकुल अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन ने जनपद के प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं विचारकों से अपील की है कि वे भारत रत्न उपाधि से विभूषित, राष्टृकवि माननीय अटल जी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर आयोजकों का उत्साहवर्धन करें। अवनीश कुमार मिश्रा प्रतापगढ

👁 14.2K views
14.2K views
Click