अधिकारी को नेताजी की प्रतिमा भेंट कर कस्बे की समस्याओं से रूबरू कराया

20906

महाराजगंज, रायबरेली। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नगर विकास मंच के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष की अगुवाई में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर नेता जी की प्रतिमा भेंट की व कस्बे की समस्याओं से रूबरू कराया।

बताते चलें कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस नगर विकास मंच के नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा से मुलाकात कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भेंट की व कस्बे में उभर रही समस्याओं से रूबरू कराया।

नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा को कस्बे में खराब पड़े वाटर कूलर , आरो प्लांट,सोलर लाइट व महराजगंज सीएचसी के पास जलभराव जैसी कई समस्याओं को अवगत कराया।

इस दौरान संरक्षक डॉ के के जायसवाल,कमलाकर विक्रमादित्य,उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी सिंह,महामंत्री प्रिंशू वैश्य,जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार,अंकुर गुप्ता,संदीप वैश्य, प्रिंकल सिंह,कामरान सिद्दीकी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 20.9K views
20.9K views
Click