अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से विरत रहे

27034

वाराणसी। यूपी के हापुड़ में पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर की गई बर्बरता से नाराजगी है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी लगातार बढ़ रही दुर्व्यवहार की घटनाओं के विरोध में तहसील राजातालाब के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाज़ी किया।

एसडीएम को ज्ञापन देकर इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाज़ी किया। इसके पहले अधिवक्ताओं ने सदन की बैठक आहूत कर सम्पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

  • राजकुमार गुप्ता
👁 27K views
27K views
Click