अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर की गई निर्मम हत्या

17003

गदागंज रायबरेली – गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवलगंज में बीती देर रात एक विकलांग शराबी की चेहरे भाइयों के द्वारा कुल्हाड़ी से घायल कर हत्या कर दी गई पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। गदागंज थाना क्षेत्र के नेवलगंज मजरे कीरतपुर चरुहार में बीती शाम जगदीश प्रसाद उम्र लगभग 48 वर्ष जो शराब के नशे का आदी था आए दिन शराब पीकर लोगों को बुरा भला कहना व गाली गलौज करना उसकी नित्य क्रिया थी सोमवार देर शाम रोज की तरह वह शराब पीकर अपने चचेरे भाइयों को गाली गलौज कर रहा था। जिसको लेकर कुछ कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ा कि उसके चार चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर उसको पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए वह छत की तरफ भागा जहां पर उसके चचेरे भाइयों के द्वारा कुल्हाड़ी व अन्य लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। अचानक हुई घटना से परिवारी जनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी निर्मला देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामू सूरज लाला पुत्रगण बैजनाथ, बैजनाथ पुत्र छंगू के विरुद्ध अपराध संख्या 159/ 20 की आईपीसी की धारा 302 450 व 34 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करके दोषियों के गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है थाना प्रभारी गदागंज अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि शराब पीकर गाली गलौज करने के विवाद में चचेरे भाइयों के द्वारा हत्या की गई है। मृतका की पत्नी निर्मला देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 17K views
17K views
Click