प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ दिनांक- 07.05.2022
अनधिकृत रूप से कबाड़ की दुकान चलाने वाला व अवैध-रूप से सस्ते दामों में सामान खरीदकर/ /काटकर बेचने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, मौके से मोटर साइकिल व ट्रैक्टर के कटे हुए पार्ट्स बरामद। (थाना पट्टी)
जनपद के थाना पट्टी के उ0नि0 श्री राधेश्याम सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेघना से अनाधिकृत रूप से कबाड़ की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति राजकुमार उमरवैश्य उर्फ बुद्दिराम को गिरफ्तार कर मौके से अवैध-रूप से सस्ते दामों में खरीद कर बेचने हेतु काटे गये मोटर साइकिल व ट्रैक्टर के कटे हुए पार्ट्स बरामद किये गये। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/2022 धारा 41, 411 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
राजकुमार उमरवैश्य उर्फ बुद्दिराम पुत्र स्वामीनाथ निवासी बिन्दागंज थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी- अवैध-रूप से सस्ते दामों में खरीद कर बेचने हेतु काटे गये मोटर साइकिल व ट्रैक्टर के कटे हुए पार्ट्स।
पुलिस टीम- उ0नि0 श्री राधेश्याम सिंह मय टीम थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा
अनधिकृत रूप से कबाड़ की दुकान चलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
👁 973 views
973 views
Click


