अनवरत सेवा से जयगुरुदेव संस्था ने 3 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया भोजन

17996

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़ । Covid -19 महामारी से हुए लाक डाउन में पूरे देश के गरीब, मजबुर ,असहाय लोगो पर आफत आ गई है। इस परिपेक्ष्य में जयगुरुदेव संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महराज ने देश में अपने सभी जिला संगतों को आदेश दिया था कि जहां भी संभव हो भूखे, मजबुर लोगों को भोजन कराएं। कोई भूखा न रहे।

जयगुरुदेव संस्था प्रतापगढ़ के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह की अगुवाई में संगत के सेवादार 1 अप्रैल से ही पूरे जिले में ही खासतौर पर सदर,लालगंज,कुंडा और आसपुर देवसरा तहसील में छुधा पूर्ति अभियान चला रही है। रोजाना सेवादार पूरे मनोयोग से सुबह शाम लोगो को भोजन कराते आ रहे हैं। संस्था की गाड़ियां दिन रात भोजन लेकर टहलती रहती है और सेवादार जरूरतमंदो को खोजते रहते है।

30 मई तक संस्था ने पूरे जिले में लगभग 3 लाख 17 हजार लोगो तब भोजन पहुंचा चुकी है।

संस्था के इस निह स्वार्थ सेवा के देखते हुए नगर और ग्राम के लोगो ने संस्था के प्रति विशेष आस्था देखी जा रही है।

संस्थाध्यक्ष सूर्यबली सिंह के अनुसार जब तक जरूरतमंद मिलते रहेंगे तब तक ये सेवा चलती रहेगी।

👁 18K views
18K views
Click