मौत का सामान बनकर जगतपुर में घूम रहे हैं डंपर
जगतपुर रायबरेली – थाना क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ संपर्क मार्ग पर मधवापुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। शुभम पुत्र राजू उम्र 17 वर्ष निवासी पूरे जुड़ावन सुरसना किसी काम से जगतपुर जा रहे थे। जैसे ही मधवापुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को हिरासत में लिया। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जगतपुर थानेदार अजय कुमार राय ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव
अनियंत्रित डंपर ने छीन ली जिंदगी
👁 30K views
30K views
Click


