अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की शान बढ़ाएं

18790

हर घर तिरंगा के तहत सेल्फी प्रतियोगिता में लें भाग और 1 लाख तक का इनाम जीतें-जिलाधिकारी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की शान बढ़ाएं-जिलाधिकारी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा का आयोजन पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाया जायेगा। उन्होने बताया है कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक मनाया जायेगा। हर घर तिरंगा आयोजन के अन्तर्गत जनसामान्य सेल्फी प्रतियोगिता में भाग लें और 1 लाख तक का इनाम जीते। उन्होने बताया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये वेबसाइट www.harghartiranga.com पर विजिट करें और अपलोड सेल्फी पर क्लिक करें, अपना नाम लिखें, ब्राउज फाइल पर क्लिक कर अपनी सेल्फी अपलोड करें तथा सबमिट बटन पर क्लिक करें। उन्होने जनसामान्य से यह भी कहा कि अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की शान बढ़ाएं।
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

👁 18.8K views
18.8K views
Click