अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण बन रहा रोड़ा, सरकार के प्रति लोगों में नाराज़गी

25211

अयोध्या। सड़क चौड़ीकरण की हद में आने वाले नागरिकों में शिकायत है रोजी रोटी कमाने की या फिर दुकान मकान खोकर नए आवास तलाशने की, गुलाब नगर कॉलोनी जो कि जनौरा में स्थित है। परिक्रमा मार्ग उधर से ही गुजरता है। एक तरफ नजूल व वक्फ बोर्ड की जमीन खाली पड़ी हुई है, जोकि विभिन्न प्रकार से अनाधिकृत रूप से लोगों के द्वारा अधिग्रहित भी है।

दूसरी तरफ आबादी है जिधर मकान बने हुए हैं लोगों की शिकायत है चौड़ीकरण में आबादी वाली जमीन की नाप की जा रही है जबकि खाली पड़ी जमीन को अछूता छोड़ दिया जा रहा है।

जानकारी होनी चाहिए इस कॉलोनी में अधिकतर संख्या अनुसूचित जाति व पिछड़ों की है जो रोजमर्रा की कमाई के द्वारा अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं उनकी शिकायत है ₹100 तक कमाने वाली अपना मकान व दुकान गवा कर कहां बस आएगी और कैसी जीवन चलाएंगे सरकार को संज्ञान में लेने की जरूरत है क्योंकि जनप्रतिनिधि मौन है क्यों मौन हैं ? सरकार ही जाने जिस सरकार का यह प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 25.2K views
25.2K views
Click