चित्रकूट । जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 2 अप्रैल को रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया जो इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उक्त अवकाश को कोषागारो के साथ-साथ प्रदेश में शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखाओं के लिए निरस्त करते हुए सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुले रहने के निर्देश दिए गए हैं तक क्रम में उन्होंने निर्देशित किया है कि 2 अप्रैल को घोषित रामनवमी के सार्वजनिक अवकाश को कोषागार एवं समस्त बैंक शाखाएं सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुली रहेंगी उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होगा आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
अवकाश में खुलेगा कोषागार व बैंक
👁 21.8K views
21.8K views
Click


