रायबरेली। कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शिवम् सिंह उर्फ लालबादशाह पुत्र बचोले सिंह निवासी जगतपुर भिचकौरा को पकडकर जब उसकी जामा तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ डलमऊ, लालगंज, खीरों थाने में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
👁 16.9K views
16.9K views
Click


