लालगंज, रायबरेली। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि कच्ची शराब की खरीद फरोख्त करने वाले दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
कोतवाल ने बताया कि सूर्जीपुर मजरे कुम्हरौरा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राम प्रसाद के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी गई है ।वही हसनापुर निवासी संगीत पुत्र छोटेलाल के पास से भी 20 लीटर दारू पकड़ी गई है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई है। दोनों अभियुक्तों को पकड़ने में एस आई रमाकांत मिश्रा और वकील खान शामिल रहे हैं।
- संदीप कुमार फिजा
👁 16.5K views
16.5K views
Click


