अवैध असलहा और कारतूस सहित अरेस्ट

29017

प्रतापगढ़। जनपद के थाना लीलापुर के उ0नि0 श्री जय किशुन यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के डीह मेंहदी बाबूगंज तिराहा के पास से 01 व्यक्ति संदीप कुमार गौतम पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम परसपुर, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना लीलापुर में मु0अ0सं0 41/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संदीप कुमार गौतम पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम परसपुर, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी- 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
पुलिस टीम- उ0नि0 श्री जय किशुन यादव मय हमराह थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 29K views
29K views
Click