अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21524

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को सत्यम अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के उ0नि0 सत्यपाल सिंह के द्वारा चेकिंग संदिग्ध एवं व्यक्ति के दौरान अभियुक्त शरद उर्फ विटवा यादव पुत्र स्व0 चन्द्रभान उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम दमौरा थाना कोतवाली के कब्जे से 1 तमंचा 12 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद करते हुये पसवारा दमौरा तिराहा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 21.5K views
21.5K views
Click