रायबरेली–आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार एवं उनकी टीम ने सदर तहसील के थाना गुरुबक्सगंज अंतर्गत घाटमपुर व पथरीगढ़ में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 200 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।
अनुज मौर्य रिपोर्ट
👁 1.9K views
1.9K views
Click


