(मोजीम खान)
तिलोई,अमेठी- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भेलाई कला (मोहनगंज) के समाजसेवी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो0 अशरफ ने शीत लहर के ठिठुरन भरी सर्दी से बचाव के लिए अपनी ग्राम सभा में प्रत्येक घर की चौखट पर पहुंचकर एक हजार जरूरत मन्द लोगों को कंबल वितरित किया। मोहम्मद अशरफ ने ग्राम सभा के अलावा रास्ते में मिलने वाले बुजुर्गों को भी शीतलहर से बचाव के लिए कम्बल प्रदान किया है। गौरतलब रहे कि प्रधान प्रतिनिधि मो0 अशरफ पिछले कई वर्षों से लगातार होली, ईद, दीपावली ,भीषण गर्मी, मूसलाधार बारिश व कड़ाके की सर्दी में अपने स्तर से समय पूर्वक गरीबों की मदद में हमेशा जुटे रहते हैं । उन्होंने गत एक सप्ताह से लगातार ग्रामसभा में कंबल वितरण के आखरी दिन बताया कि मेरा कोशिश रहता है कि समाज सेवा में मैं अपना कुछ समय जरूर देता रहूं। अन्य ग्राम सभाओं में व रास्ते में मिले राहगीरों को भी कंबल देकर उन्हें ठंड से बचाव के लिए हमने पुनीत कार्य किया है।
अशरफ ने एक हज़ार ज़रूरत मन्द लोगों को वितरित किए कम्बल
👁 27K views
27K views
Click


