लालगंज, रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में बीती रात आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मवेशी की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के भक्ता खेड़ा मजरे कोटिया एहत माली गांव के रहने वाले राम नरेश यादव की भैंस खेतों में बने हाते में बंधी थी तभी रात करीब 11 बजे तेज आवाज के साथ भैंस के ऊपर वज्रपात हो गया। इससे भैंस मर गई।
पीड़ित पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए संबंधित पशु चिकित्सक को सूचना भेज दिया है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
👁 6K views
6K views
Click


