रायबरेली। सोमवार सुबह जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे काली मजरे रोखा निवासी भोला की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह सवा नौ बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार भोला घर से शौच के लिए डीह रजबहा नहर के पास गया था। तभी अचानक आकाश से बिजली गिरी और वह सीधे भोला पर गिर पड़ी। बिजली के करंट से भोला की तुरंत मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे देखते ही डीह थाने में सूचना दी।
डीह थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पीड़ित शौच के लिए नहर किनारे गया था। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में इसे प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में पुलिस ने दर्ज किया गया है।
प्रशासन ने और पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और बारिश या तूफान के दौरान खुले स्थानों पर न जाने की भी अपील की है
अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट


