आखिर क्यों चंदापुर थाना मे अमजनमानस क़ो नहीं मिल पा रहा न्याय

3879

महराजगंज रायबरेली
क्षेत्र के चंदापुर में हाल ही में नया थाना बनाए जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने अपराध मुक्त क्षेत्र का सपना संजोया था परंतु मामला उनकी सोंच से भी परे हो गया क्योंकि थाना बनने के बाद से पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में अपराध की बाढ़ आ गई। थाना खुलने के चंद दिन बाद ही थाने से चंद कदम की दूरी पर ही एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक महिला को जान गंवानी पड़ी जो कि लामी हत्याकांड के नाम से चर्चित है। मामला यही नहीं रुका क्षेत्र में मारपीट, गुंडागर्दी, जैसी घटनाएं आम हो गई।
बताते चले कि थाना क्षेत्र के समरेहदा गांव में पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के बीच राजनैतिक रंजिश के चलते एक माह में ही मारपीट , अपहरण जैसी घटना चर्चा का विषय तो है ही साथ ही गाँव में दहसत का माहौल बना हुआ है। बीते 10 मई को गांव में ही सर्वेश तिवारी के घर पर हो रहे मुंडन कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान पप्पू सिंह उर्फ रणवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि राजन मौर्य पुत्र गंगासागर के बीच बहस हुई कुछ ही देर में दोनों पक्षों से आये लोगों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष से राजन मौर्य, श्रीकांत व श्यामबिहारी दूसरे पक्ष से पप्पू सिंह व स्वप्निल सिंह घायल हुए। मामले में पुलिस ने स्वयं वादी की भूमिका निभाते हुए एक पक्ष से 6 व दूसरे पक्ष के 5 लोगों के विरूद्ध मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर ली। पुलिस का मामले को गंभीरता से न लेने का परिणाम यह रहा कि मनबढ़ पप्पू सिंह,स्वप्निल सिंह, रोहित सिंह , ऋषभ सिंह, विपिन , अंकुर , आदर्श सिंह व नितिन सिंह सहित दो काली थार एक स्कॉर्पियो व एक बलेनो कार से आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने 31 मई की शाम श्याम बिहारी को मोहनगंज थाना क्षेत्र से निमंत्रण से लौटते समय कट्टे के बल पर अपहरण कर लिया और उसे चंदापुर थाना क्षेत्र के कुसमहुरा गांव में ले जाकर एक बिजली के खंभे से बांध कर जान से मारने की नियत से जमकर मारापीटा, शोर सुनकर आते ग्रामीणों को देख उसे गाड़ी में लाद कर भाग आए और उसे मरा समझकर मिल एरिया थाना क्षेत्र के मकदूमपुर नहर के पास फेंककर फरार हो गये। मामले में घायल श्याम बिहारी के पिता राम बहादुर की तहरीर पर मोहनगंज थाने पर अपहरण सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है वही श्याम बिहारी का एम्स रायबरेली में इलाज जारी है। मामले में जहां अमेठी जनपद की मोहनगंज थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है, वहीं चंदापुर पुलिस कार्रवाई के नाम पर अपहरण व जानलेवा हमले से भी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 3.9K views
3.9K views
Click