आखिर क्यों महराजगंज तहसील में अधिवक्ता-लेखपाल हुए आमने-सामने!

15177

महराजगंज रायबरेली
तहसील परिसर में एक पत्रावली की पैरवी करने गये शासकीय अधिवक्ता व उनके जूनियर के साथ लेखपालों की कहासुनी होे गयी। जिसके बाद तहसील के अधिवक्ता व लेखपाल आमने सामने हो गये। घटना की जानकारी होते ही पहुंचे क्षेत्राधिकारी व कोतवाल ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शान्त कराया। मामले में अधिवक्ता और लेखपाल दोनो ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
अधिवक्ता की तरफ से कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में सर्वेश गौतम ने बताया कि अपने सीनियर शासकीय अधिवक्ता राजेश मौर्य के साथ शाहपुर गांव के लेखपाल लवकेश के पास एक पत्रावली में रिपोर्ट लिखवाने गया था। जिसमें लेखपाल द्वारा दस हजार रूपये की लगातार मांग की जा रही थी शासकीय अधिवक्ता को साथ देखकर लेखपाल भड़क गया और उनके साथी राजीव मिश्रा व अवनीश ने गाली गलौज करते हुए दोनो के साथ मारपीट करते हुए उनकी सोने की जंजीर एक घड़ी व जेब में रखे 5400 रूपये छीन लिया। जब आवाज अधिवक्ता साथियो तक पहुंची तो वह सब जान से मार देने की धमकी देते हुए अन्दर चले गये। वहीं लेखपालों द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा गया है कि शासकीय अधिवक्ता राजेश मौर्य अपने साथियों के साथ आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथियों द्वारा बीच बचाव किया गया इसी दौरान अधिवक्ताओं ने निर्वाचन सम्बन्धी व अन्य शासकीय कागजात फाड़ डाले और सोने की चैन व दस हजार रूपये छीन लिया। यही नही बचाव में आयी महिला लेखपालो को भी मां बहन की गाली व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए तहसील के बाहर देख लेने की धमकी दी गयी। मामले में कोतवाल जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 15.2K views
15.2K views
Click