नगर निकाय चुनाव को लेकर महराजगंज में भाजपा की सभासदों के साथ बैठक

17205

महराजगंज, रायबरेली। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत महराजगंज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत महराजगंज के चुनाव प्रभारी ने बैठक कर वार्डों की चुनावी समीक्षा की। जिसमे नगर के लगभग सभी सभासदों ने सहभागिता की। नगर पंचायत महराजगंज में 10 वार्ड हैं जिनमें से सभी वार्डो की चुनावी समीक्षा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी रूप में आगे आने के लिए और माइक्रो मैनेजमेंट के तहत कैसे वार्ड को जीता जाए वार्ड को कैसे मजबूत किया जाए इस पर गहन विचार विमर्श हुआ। साथ ही आने वाले आगामी कार्यक्रमों की भी बैठक में चर्चा की गई।

बैठक को मुख्य रूप से नगर पंचायत के संयोजक डॉ.एमडी पासी और भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने भी संबोधित किया।

बैठक में सभासद विनीत वैश्य श्याम लाल साहू प्यारेलाल अमित रैदास आशु त्रिपाठी विकास लोधी घनश्याम चौरसिया राघवेंद्र सिंह रिंकू जायसवाल धर्मेंद्र लोधी अभिनव शुक्ला सतीश कुशमेश विनोद त्यागी मुकेश वैश्य सहित वार्ड के अध्यक्ष प्रभारी बूथ अध्यक्ष शक्तिकेन्द्र केंद्र संयोजक सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 17.2K views
17.2K views
Click