*ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू*
लालगंज(रायबरेली)सरेनी!थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढ़ती गर्मी के साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ती ही जा रही हैं!रोजाना क्षेत्र से आगजनी की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं!शुक्रवार को भी आगजनी का एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां पर अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो घरों को जलाकर राख कर दिया!जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत रालपुर (मल्लाही) में अज्ञात कारणों से इंद्ररानी पत्नी स्व० कृष्ण कुमार व संतोष पुत्र रामसेवक के घर में आग लग गई और आग की तेज लपटों ने घर में रखी सारी गृहस्थी की सामान को जलाकर राख कर दिया!आगजनी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया,वहीं ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया!लेकिन तब तक आगजनी में दोनों घरों की सारी गृहस्थी व कीमती सामान जलकर राख हो गया था!वहीं खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर क्षति आंकलन के लिए नहीं पहुंचा था! रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक
👁 12.4K views
12.4K views
Click


