आचार संहिता लगते ही प्रशासन में उतरवाये राजनीतिक दलों के झंडे व बैनर

4503

डलमऊ रायबरेली – लोकसभा 2024 के चुनाव का बिगुल बज चुका है सात चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को दोपहर तीन बजे आचार संहिता लागू कर दी गई आचार संहिता लागू होते ही तहसील प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर पंपलेट कट आउट सहित अन्य प्रचार सामग्री को उतरवा दिया और अनाउंसमेंट करते हुए सभी को चुनाव आचार संहिता के नियमों को पालन करने के निर्देश दिए डलमऊ तहसील प्रशासन के उपजिलाधिकारी अभिषेक राय क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर एवं तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ डलमऊ कस्बे में सरकारी संस्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के प्रचार सामग्री को उतरवाया गया वही प्रशासन द्वारा आचार संहिता का हवाला देते हुए धार्मिक ध्वजों को भी उतार दिया गया जिसको लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई पड़ी।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 4.5K views
4.5K views
Click